ऋषिकेश , मई 21 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने गुरुवार को एक व्यक्ति को 40 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग ऋषिकेश की टीम को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि जनपद नैनीताल के तुमडिया डाम मालधन क्षेत्र से कच्ची शराब लाकर ऋषिकेश क्षेत्र में बेचे जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने रुषा फॉर्म क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया।
कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई, जिसके कब्जे से 40 प्लास्टिक की पनियों में भरी लगभग 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब को रुषा फॉर्म निवासी आशा कौर पत्नी दर्शन सिंह को अवैध रूप से बिक्री के लिए लेकर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित