ऋषिकेश, अप्रैल 30 -- उत्तराखंड में ऋषिकेश की एक अदालत ने बहुचर्चित प्रॉपर्टी डीलर प्रकरण में शहर के नामी प्रॉपर्टी कारोबारी को सशर्त जमानत याचिका गुरुवार को मंजूर कर ली जबकि उनके पुत्र की जमानत याचिका खारिज कर दी।

एडीजे (प्रथम) न्यायालय ने सुनवाई के दौरान कारोबारी मंजीत जौहर को सशर्त जमानत प्रदान कर दी , वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए मानव जौहर की जमानत याचिका को खारिज कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित