मुंबई , अक्टूबर 22 -- ॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने शिक्षाविद् आनंद कुमार के नये शैक्षणिक अभियान 'सुपर इनफिनिटी' की सराहना करते हुए इसे शानदार पहल बताया है।ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर आनंद कुमार को बधाई देते हुए लिखा, "सुपर इनफिनिटी के साथ एक और शानदार पहल के लिए बधाई, आनंद सर! सिर्फ आप ही पढ़ाई को इतना दिलचस्प बना सकते हैं। आपको नमन।"ऋतिक रोशन ने फिल्म 'सुपर 30' में आनंद कुमार की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में प्रवेश दिलाने के लिए आनंद कुमार के प्रयासों पर आधारित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित