मुंबई , मार्च 25 -- अभिनेत्री पार्वती ,ऋतिक रोशन निर्मित वेबसीरीज "स्टॉर्म" में नज़र आएगी।
फिल्म "स्टॉर्म" के साथ ऋतिक रोशन पहली बार स्ट्रीमिंग दुनिया में प्रोड्यूसर के तौर पर कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में पार्वती की अहम भूमिका होगी।
पार्वती ने कहा,"प्राइम वीडियो का हिस्सा बनना अपने आप में एक ज़िम्मेदारी लेकर आता है। यहां एक बहुत बड़ा और अलग-अलग तरह का ऑडियंस जुड़ा हुआ है, इसलिए कहानी को ईमानदार और साथ ही सभी के लिए जुड़ने लायक बनाना ज़रूरी है, बिना उसकी असलियत खोए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित