रुद्रपुर , जुलाई 15 -- उत्तराखंड की ऊधमसिंहनगर पुलिस ने बंद मकानों में सेंध लगाने वाले एक अंतरराज्यीय शातिर नकबजन को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति ने बुधवार को इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि कुछ समय पहले काशीपुर के वैशाली कॉलोनी, कवि नगर और आईटीआई थाना क्षेत्र में बंद मकानों के ताले तोड़कर चोरी की घटनाएं सामने आयीं थीं।

इन मामलों के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसके साथ मुखबिर लगायें। मंगलवार को गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल आरोपी बांसखेड़ा फ्लाईओवर के नीचे रेलवे पटरी के पास मौजूद है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी की। इस दौरान आरोपी भागने लगा लेकिन पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित