रूद्रपुर , मई 17 -- उत्तराखंड में ऊधमसिंह नगर जिले के किच्छा में पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला समेत दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 594 प्रतिबंधित नशीली गोलियां और 35,300 रुपये नकद बरामद किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 16 मई को प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी के नेतृत्व में बंदिया क्षेत्र स्थित सरदारों वाली गली में तलाशी अभियान के दौरान किच्छा पुलिस ने विरेंद्र निवासी वार्ड नंबर-5 बंदिया तथा जसवीर कौर पत्नी स्व. सतीश कुमार निवासी बंदिया, किच्छा को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान उनके पास से कुल 594 प्रतिबंधित बुप्रेनॉर्फिन और नालोक्सोन टैबलेट्स बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों के पास से 35,300 रुपये नकद भी बरामद किये हैं, जिन्हें नशीली दवाओं की बिक्री से अर्जित धनराशि माना जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित