रुद्रपुर , मई 14 -- उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मामला दर्ज होने के महज चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार मंगलवार को बिंदुखत्ता निवासी एक महिला ने कोतवाली पंतनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी नाबालिग पुत्री और शिव कॉलोनी निवासी ध्रुव राजपूत एक-दूसरे को पहले से जानते थे। आरोप है कि ध्रुव राजपूत नाबालिग को अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले में कोतवाली पंतनगर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1) एवं 3/4 लैंगिक अपराध से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चार घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ न्यायालय अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित