अलवर , फरवरी 14 -- राजस्थान में अलवर जिले के भिवाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करके चार मादा ऊंटों को बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि राजस्थान से हरियाणा की ओर ऊंटों की तस्करी की जा रही है। इस पर गुरुवार को रात्रि गश्त के दौरान पुलिस ने नाकाबंदी करके एक पिकअप को रुकवाया। पिकअप की तलाशी लेने पर उसमें चार मादा ऊंट रस्सियों से बंधे मिले।

उन्होंने बताया कि चालक फरहान (21) निवासी नूंह, जिला नूंह मेवात (हरियाणा) को गिरफ्तार कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित