रायपुर , मार्च 21 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क क्षेत्र में शनिवार को नर कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप के रूप में की गई है, जो पिछले एक माह से लापता था और जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज कराई गई थी।
घटना की सूचना मिलते ही अपराध शाखा, स्थानीय थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
उरला थाना पुलिस के अनुसार, फिलहाल कंकाल बरामद हुआ है और मामले की जांच जारी है। फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित