जालौन , मई 1 -- उत्तर प्रदेश में जालौन जिले के उरई में शुक्रवार को भगवान गौतम बुद्ध की जयंती के अवसर पर शहर के चूड़ी वाली गली में भव्य "श्री बुद्ध वीथिका" का शुभारंभ किया गया।
यह आयोजन इन्टैक उरई अध्याय, कानपुर बुंदेलखंड प्रांतीय कला धरोहर समिति, संस्कार भारती एवं भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा उरई के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन झांसी से पधारी एमएलसी श्रीमती रमा निरंजन एवं मुंबई के पूर्व एक्साइज कमिश्नर श्री शंभू दयाल ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि रमा निरंजन ने नारी सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी सदैव सशक्त रही है। वहीं विशिष्ट अतिथि शंभू दयाल ने कहा कि ऐसी वीथिकाएं समाज को बुद्ध के विचारों से जोड़ने का कार्य करती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित