श्रीनगर , मई 02 -- जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू के बनतालाब पुल हादसे की गहन जांच के आदेश दिये हैं।

श्री अब्दुल्ला ने तीन श्रमिकों की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों का पता लगाने और किसी भी लापरवाही के लिये जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने शोक संदेश में शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शाश्वत शांति के लिये प्रार्थना की। उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित