उमरिया , जून 05 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में 15 से 18 जून तक राज्य स्तरीय शालेय सुब्रोतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के सभी संभागों की टीमें भाग लेंगी।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि प्रतियोगिता में बालक अंडर-15, बालक अंडर-17 तथा बालिका अंडर-17 आयु वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी।
उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के सभी संभागों से खिलाड़ी और टीमें भाग लेंगी। आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं तथा खिलाड़ियों के आवास, भोजन और खेल व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।
इस प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा तथा शालेय स्तर पर फुटबॉल खेल को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित