उमरिया , मई 23 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम ने केशवाही वन परिक्षेत्र के बेलिया क्षेत्र से जिस बिगड़ैल हाथी को पकड़ा वह शुक्रवार को लोहे का पिंजरा तोड़ कर जंगल की ओर भाग गया था।
वन विभाग ने शनिवार को बताया कि वनविभाग और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की 60 सदस्यीय टीम के द्वारा प्रशिक्षित हाथियों के सहयोग से बिगड़ैल हाथी का रेस्क्यू कर कैम्प के पास लगाये गये पिंजरे में जैसे ही उसे डाला गया और वैसे ही कैद होने का आभास होते ही वह उग्र हो उठा और लोहे के पिंजरे को क्षतिग्रस्त कर जंगल की ओर भाग गया था।
उन्होंने बताया कि हाथी को काबू में लेने के लिए ट्रैकुलाइज डोज दिया गया था लेकिन उस पर उसका कोई असर नहीं हुआ। इस दौरान वहां पर मौजूद 24 से अधिक कर्मचारियों को अपनी जान बचाकर कर भागना पड़ा था ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित