उमरिया , मई 19 -- मध्यप्रदेश के आदिवासी बाहुल्य उमरिया जिले के चयनित 334 ग्रामों में बैगा जनजाति समुदाय को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से 'सबसे दूर-सबसे पहले' अभियान संचालित किया जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 18 मई से शुरू हुआ यह अभियान 25 मई तक चलेगा। अभियान के दौरान विशेष पिछड़ी जनजातियों, विशेषकर बैगा समुदाय को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने और दूरस्थ क्षेत्रों तक योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है।
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि यह अभियान जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार तथा संचालनालय जनजातीय क्षेत्रीय विकास योजनाएं भोपाल के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री जन-मन एवं धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान जिले के चयनित सभी 334 ग्रामों में संतृप्ति शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित