दतिया/भोपाल , जुलाई 26 -- मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में रविवार को विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की।

कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार श्री सिंघार ने ग्राम उर्दना और ग्राम पाराखेड़ा सहित विभिन्न क्षेत्रों में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने दावा किया कि दतिया की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है और कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।

श्री सिंघार ने आरोप लगाया कि फसल नुकसान, खाद की किल्लत और 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण जैसे मुद्दों को लेकर जनता भाजपा सरकार से नाराज है। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न वर्गों के लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के पक्ष में व्यापक समर्थन मिला है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के आशीर्वाद से श्री घनश्याम सिंह विधानसभा पहुंचकर किसानों, युवाओं, पिछड़े वर्गों और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित