महोबा , सितम्बर 18 -- उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के कुलपहाड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया।
छात्रों ने भोजन में कीड़े पाए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा. घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मोके पर पहुंच छात्रों को समझाबुझा कर शांत किया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए है।
पुलिस उप अधीक्षक अनिरुद्ध सिंह ने बताया की पालिटेक्निक कॉलेज की मेस के भोजन में कथित तौर पर कीड़े मिलने की शिकायत छात्रों द्वारा पूर्व मे भी प्राचार्य से किये जाने की बात कही गई. लेकिन उनकी बात को अनसुना कर दिया गया ओर समस्या का समाधान नहीं कराया गया। इस बात से नाराज छात्रों ने अबकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामला और गंभीर हो गया. छात्रों की भीड़ ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया।
छात्रों ने भोजन की गुणवत्ता को लेकर अपनी शिकायतें रखीं और कॉलेज प्रशासन पर उनकी शिकायतों को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया।
उप पुलिस अधीक्षक अनुसार मामले मे प्रधानाचार्य इंजी दिनेश यादव द्वारा कॉलेज मे छात्रों के भोजन हेतु ठेके पर निजी मेस की व्यवस्था संचालित होने की जानकारी दी गयी है। उन्होंने बताया की छात्रों द्वारा मेस मे भोजन न करके उसे पैक कराने ओर हास्टल के कमरों मे ले जाने की शिकायते मिली है. जिस पर भोजन खराब होने ओर उसमे कीड़े होने के आरोप सीधे तौर पर स्वीकारा जाना कठिन है हालांकि इस पूरे मामले को संज्ञान मे लेकर मेस के ठेकेदार को तलब किया है ओर मेस मे साफ सफाई रखने के कड़े निर्देश दिए है. उन्होंने छात्रों को भी निर्देशित किया है की वे मेस से भोजन पैक कराने की बजाय वही खाएं जिससे खाने की गुणवत्ता को मोके पर जाँचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित