कौशांबी , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कड़ा धाम थाना क्षेत्र के सौरई बुजुर्ग गांव में सोमवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु गयी।
मृतका के भाई ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है और इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। सूत्रों के अनुसार मृतका रितु पटेल (19) ने एक साल पहले गांव के ही अभिषेक पटेल से प्रेम विवाह किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह कई दिन से बीमार थी और सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
ससुराल पक्ष का कहना है रितु कई दिन से बीमार थी और उसका इलाज पीजीआई लखनऊ चल रहा था। पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक विनीत सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्पष्ट होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित