नयी दिल्ली , सितंबर 24 -- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुरूवार को यहां उपराष्ट्रपति भवन में 'विश्वसंचार हिंदुत्व का' पुस्तक का विमोचन किया और हिंदुत्व के सह-अस्तित्व के दर्शन को रेखांकित किया।

उपराष्ट्रपति ने 'साप्ताहिक विवेक' द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक के विमोचन अवसर पर कहा, "हिंदुत्व किसी के खिलाफ नहीं है, यह सभी को साथ लेकर चलता है।" उन्होंने उल्लेख किया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रयासों से लोक-जागरण के उद्देश्य को लेकर 'साप्ताहिक विवेक' की शुरुआत छह दशक से भी पहले की गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित