नयी दिल्ली , मार्च 18 -- उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के अध्यक्ष सी. पी. राधाकृष्णन ने बुधवार को उपराष्ट्रपति भवन में सेवानिवृत्त और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए राज्यसभा सांसदों के लिए बुधवार शाम विदाई-भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

राज्यसभा की रिक्त सीटों के भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव में इस माह 37 सीटों के लिए चुनाव कराए जा चुके हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित