पटना , नवम्बर 09 -- िहार के विकास, औद्योगिक विस्तार और भविष्य की विकास रणनीति पर व्यापक विमर्श के उद्देश्य से आयोजित होने वाले 'ग्लोबल कन्वेंशन ऑन ट्रांसफॉर्मिंग बिहार-2027' के पोर्टल का सोमवार को उपमुख्यमंत्री एवं कन्वेंशन के संरक्षक विजय कुमार चौधरी ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव एवं बिहार फाउंडेशन के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कुंदन कुमार, एमएसएमई निदेशक अमन समीर, निदेशक उद्योग मुकुल गुप्ता, इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट (आईएचडी ) के निदेशक एवं कन्वेंशन के निदेशक प्रो. अलख एन. शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह सम्मेलन उद्योग विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत बिहार फाउंडेशन एवं इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन डेवलपमेंट द्वारा नालंदा विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने आज कहा कि इस सम्मेलन का तीसरा संस्करण बिहार की प्रगति और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित है। उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित