पटना , अप्रैल 20 -- बिहार के उपमुख्यमंत्री-सह-मंत्री समाज कल्याण विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने सोमवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यों की समीक्षा की। श्री यादव ने इस दौरान विभागीय योजनाओं के प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कमजोर वर्गों, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं महिलाओं के कल्याण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
श्री यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के किए गये विकास कार्यों की सराहना की।
उपमुख्यमंत्री श्री यादव ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में विभागीय योजनाओं की चुनौतियों एवं इसके समाधान पर चर्चा की गई।
मौके पर विभाग के वरीय पदाधिकारी भी मौजूद थे।विभाग की सचिव बन्दना प्रेयषी एवं अपर सचिव योगेश कुमार सागर ने उपमुख्यमंत्री श्री यादव को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित