जयपुर , जनवरी 13 -- राजस्थान में जयपुर में विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मृदुल कृष्ण शास्त्री जी की पावन श्रीमद् भागवत कथा में मंगलवार को राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने श्रद्धापूर्वक शिरकत की।

इस अवसर पर उन्होंने महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और कथा को सुन कर आध्यात्मिक लाभ लिया।

भागवत कथा के दौरान पूरे पंडाल में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए उपस्थित रहे और श्रीकृष्ण भक्ति में लीन नजर आए। महाराज श्री ने अपने प्रवचनों में भक्ति, धर्म और मानव कल्याण का संदेश दिया।

दिया कुमारी ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा और संस्कारों को सुदृढ़ करती हैं। कथा आयोजन से क्षेत्र में आध्यात्मिक चेतना का संचार हुआ और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित