मुरैना , सितंबर 11 -- मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने साइबर टीम की तकनीकी जांच के जरिए गुम हुए करीब 95 लाख रुपये कीमत के 401 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक उपभोक्ताओं को सौंप दिए हैं।

पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने शनिवार को पत्रकार वार्ता में बताया कि साइबर टीम द्वारा लगातार मेहनत और तकनीकी जांच के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन आज उनके वास्तविक उपभोक्ताओं को सौंपे गए।

मोबाइल फोन वापस मिलने पर उपभोक्ताओं के चेहरे पर खुशी दिखाई दी। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि तकनीकी माध्यमों से उसे ट्रेस कर बरामद किया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित