भरतपुर , फरवरी 23 -- राजस्थान में सवाई माधोपुर में गंगापुर सिटी के कोतवाली थाना पुलिस ने वन्यजीव तस्करी एवं शिकार के 19 वर्ष पुराने मामले में फरार 25 हजार रुपए के इनामी को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पुलिस ने आरोपी बृजमोहन बागरिया को तेलंगाना के वारंगल जिले के ईल्काथुरथि क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नौ जून 2007 को गंगापुर सिटी कोतवाली में दर्ज मामले में अभियुक्त बृजमोहन बागरिया की भरतपुर, दौसा, कोटा, झालावाड़ एवं बूंदी जिलों की मोग्या बस्तियों में तलाश की जा रही थी।
पुलिस ने बताया कि उसके तेलंगाना में निवास करने की जानकारी मिलने के बाद करीब सात दिनों तक उस क्षेत्र में रुककर बृजमोहन बागरिया को ईल्काथुरथि क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित