पटना , सितंबर 03 -- बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि टिश्यू कल्चर तकनीक से तैयार केले के पौधे अपेक्षाकृत रोगमुक्त एवं गुणवत्तापूर्ण होते हैं, जिससे बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है और केले की खेती अधिक लाभकारी बनती है।

श्री सिन्हा ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है और इसी दिशा में यह योजना शुरू की गई है। किसान इसका लाभ उठाकर आर्थिक रूप से सशक्त बन सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित