राजनांदगांव , सितंबर 19 -- छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में उधारी की रकम वसूलने के लिए एक युवक को कथित रूप से जबरन अपने साथ ले जाकर शटर बंद कर लकड़ी के बैट से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार ठेठवारपारा निवासी सन्नी पंसारी ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसने सदर बाजार निवासी दीपक जैन और सौरभ जैन से करीब तीन लाख रुपये उधार लिए थे, जिसकी वह मासिक किश्त चुका रहा था।
शिकायत के मुताबिक 18 सितंबर को दोपहर करीब डेढ़ बजे दुर्गा चौक के पास सौरभ जैन, दीपक जैन और उनके एक साथी ने सन्नी को कथित रूप से जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाया और अपने घर ले गए। आरोप है कि वहां शटर बंद कर उससे उधारी की रकम तत्काल वापस करने को कहा गया। रकम उपलब्ध नहीं होने की बात कहने पर लकड़ी के बैट तथा हाथ-मुक्कों से उसकी पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित