जम्मू , सितंबर 16 -- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मजालता क्षेत्र में बुधवार शाम संदिग्ध आतंकवादी गतिविधि की आहट के बाद सुरक्षाबलों ने एहतियातन गोलीबारी की।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मजालता के जंगलों में संदिग्ध हलचल महसूस होने पर सेना के जवानों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों के साथ मिलकर सुरक्षात्मक कदम उठाते हुए गोलीबारी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित