जयपुर , मार्च 20 -- रेल यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी- असारवा-उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा का शामलाजी रोड़ स्टेशन पर प्रायोगिक तौर पर 22 मार्च से आगामी आदेशों तक अस्थाई ठहराव दिया जायेगा।

उत्तर-पश्चिम रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 26964, असारवा- उदयपुर सिटी वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा 22 मार्च से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 19.18 बजे आगमन एवं 19.20 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 26963, उदयपुर सिटी- असारवा वंदे भारत एक्सप्रेस रेलसेवा 23 मार्च से शामलाजी रोड़ स्टेशन पर 08.28 बजे आगमन एवं 08.30 बजे प्रस्थान करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित