उदयपुर , अगस्त 11 -- नशे की बढ़ती लत पर अंकुश लगाने और युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से राजस्थान में उदयपुर में 'ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा' एवं 'नशा मुक्त भारत अभियान' के तहत मंगलवार को भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मादक पदार्थ विरोधी कार्यबल (एएनटीएफ) सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, आरोग्य सेवा संस्थान एवं प्रयाग सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित संयुक्त कार्यक्रम में करीब 700 प्रतिभागियों ने जीवनभर किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने की सामूहिक शपथ ली।

एएनटीएफ के वृत्ताधिकारी कंवर पाल सिंह ने 'ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा' के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए बताया कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक परिवार और नागरिक के चारों ओर नशे के खिलाफ सुरक्षा चक्र बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित