उदयपुर , जून 28 -- राजस्थान में उदयपुर जिला पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए रविवार को चलाये गये विशेष अभियान के तहत 874 स्थानों पर दबिश देकर 298 अपराधी/आपराधिक प्रवृति के बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर डॉ. अमृता दुहन ने रविवार को बताया कि सुबह से विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। अभियान के तहत जिले में पुलिस दलों ने 874 से अधिक स्थानों पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस दलों ने कुल 298 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें शस्त्र अधिनियम, मादक द्रव्य एवं मनोत्तेजक पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम, आबकारी अधिनियम, हत्या/हत्या के प्रयास, लूट, डकैती आदि जघन्य अपराधों में वांछित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित