उदयपुर , जून 07 -- राजस्थान में उदयपुर में पुलिस ने विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर रविवार को ''संडेज ऑन साइकिल'' अभियान के तहत साईकिल रैली निकाली गयी।

पुलिस अधीक्षक डा अमृता दुहन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्वस्थ शरीर, स्वस्थ पर्यावरण और फिट इंडिया के संदेश साथ इस रैली का आयोजन किया गया। फिट इंडिया अभियान को बढावा देने एवं स्वस्थ शरीर, सुरक्षित समाज और स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देने के उद्देश्य से निकाली गई इस रैली में पुलिस अधिकारियों, जवानों एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर शिरकत की।

यह साइकिल रैली सुबह साढ़े छह बजे से साढ़े सात बजे तक निकाली गई जो काला किवाड से प्रारम्भ होकर संजय गार्डन पर समाप्त हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित