उदयपुर , सितम्बर 10 -- राजस्थान में उदयपुर जिले के सायरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने करीब एक करोड रूपये का अफीम डोडा चूरा बरामद करके दो वाहनों को जब्त किया है।

पुलिस अधीक्षक डा अमृता दुहन ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि मग्गा से काम्बा जाने वाली सडक पर घाटे के अंदर कुछ तस्कर कट्टों से भरी गाड़ियों के साथ मौजूद हैं। इस पर थानाधिकारी शैतानसिंह नाथावत के नेतृत्व में पुलिस दल ने मौके पर पहुंची तो वहां मौजूद तस्कर पुलिस को देखकर अंधेरे और पहाड़ी क्षेत्र का फायदा उठाकर झाड़ियों की तरफ भागने में सफल रहे।

पुलिस ने जब दोनों वाहनों की तलाशी ली, तो उनमें प्लास्टिक के कट्टों में कुल 66 कट्टों में अवैध अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिनका वजन 13 क्विंटल 23 किलो पाया गया। इसकी बाजार में कीमत करीब एक करोड़ 98 लाख रुपये आंकी गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित