उदयपुर , मई 20 -- राजस्थान में पड रही भीषण गर्मी के बीच मरीजों की परेशानी को देखते हुए उदयपुर इलेक्ट्रॉनिक्स ट्रेड एसोसिएशन ने बुधवार को यहां महाराणा भूपाल सार्वजनिक अस्पताल के विभिन्न वार्डों के लिए 18 जंबो कूलर उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश शाह ने बुधवार को बताया कि गर्मी के कारण एमबी अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति को देखते हुए एसोसिएशन के शहर के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारियों ने तुरंत सहयोग का हाथ बढ़ाया और एक-एक कूलर देने की सहमति प्रदान की।

एमबी हॉस्पिटल के प्रिंसिपल डॉ. राहुल जैन एवं अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने सभी कूलर देने वाले सदस्यों का सम्मान किया। एसोसिएशन के सचिव के.के. गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित