प्रयागराज , नवंबर 01 -- उत्तर मध्य रेलवे ने आसनसोल मंडल के दुर्गापुर-ओंडाग्राम खंड में मेगा ट्रैफिक और पावर ब्लॉक की वजह से तीन ट्रेनों को रद्द कर दिया जबकि कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। साथ ही एक जनवरी से कई ट्रेनों के नंबर भी बदल जाएंगे।
रेलवे ने जारी सूची के अनुसार ट्रेन नंबर 12988 अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस 22 दिसंबर निरस्त रहेगी। जबकि गाड़ी संख्या 12987 सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 12319 कोलकाता-ग्वालियर एक्सप्रेस 23 दिसंबर को रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12320 ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस 24 दिसंबर को निरस्त रहेगी। गाड़ी संख्या 12381 हावड़ा-शकूरबस्ती एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12382 शकूरबस्ती - हावड़ा एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 12260 बीकानेर जंक्शन-सियालदह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से जाएंगी। ट्रेन नंबर 22177 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएमएमटी)-बनारस (बीएनआरएस) महानगरी का संशोधित गाड़ी नंबर 11093 होगा।
सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 22178 बनारस (बीएनआरएस)-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) महानगरी का संशोधित गाड़ी नंबर 11094 होगा। गाड़ी संख्या 22129 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-अयोध्या कैंट (एवाईसी) तुलसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संशोधित गाड़ी नंबर 11065 होगा। गाड़ी संख्या 22130 अयोध्या कैंट -लोकमान्य तिलक टर्मिनसतुलसी का संशोधित गाड़ी नंबर 11066 होगा। गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी)-बनारस (बीएनआरएस) का संशोधित गाड़ी नंबर 11067 होगा। जबकि गाड़ी संख्या 12168 बनारस (बीएनआरएस)-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) का संशोधित गाड़ी नंबर 11068 होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित