पंचकूला , जुलाई 30 -- मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में चार अगस्त तक भारी बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने गुरुवार को जारी बुलेटिन में बताया गया कि आज से चार अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में एक ओर जहां व्यापक बारिश होगी, वहीं दूसरी ओर इन इलाकों में लोगों को आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

इसी दौरान हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में भी ऐसी ही बारिश होने का अनुमान है। आईएमडी ने 30 जुलाई से चार अगस्त के बीच हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश का अनुमान लगाया है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में एक से चार अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है, जबकि 30-31 जुलाई को पंजाब और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश का अनुमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित