इटावा , अक्टूबर 11 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने दावा किया है कि उत्तर प्रदेश के 2027 विधानसभा के चुनाव में सपा की सरकार बनेगी।
श्री यादव ने अगले साल 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बहुत बड़े अंतर से जीत के बाद हर हाल में बनेगी। उन्होंने अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर के नगला बरी में एक किसान बाजार का शुभारंभ करने के बाद आम जनमानस को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में काफी संख्या में वोट बनानाये ओर जब चुनाव आए तो सपा के पक्ष में रिकॉर्ड वोटिंग करे।
श्री यादव ने कहा कि एसआईआर के नए फॉर्म भरने के लिए सपाइयो को बड़ी तेजी से जुटने के निर्देश भी दिए। उन्होंने फॉर्म 7 के माध्यम से काटे गए मतदाताओं के वोट जुड़वाने की पहल करने में जुटने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एसआईआर को पूरा करने के लिए एक महीने का समय मिला है जिसका फ़ायदा हार हाल में उठाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित