लखनऊ , जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 के लिए घोषित अवकाशों की सूची में मकर संक्रान्ति को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया है। सामान्य प्रशासन अनुभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव के स्तर से जारी आदेश के मुताबिक अब मकर संक्रांति का अवकाश 14 जनवरी के स्थान पर 15 जनवरी को रहेगा।

प्रमुख सचिव एस.वी.एस. रंगा राव के स्तर से जारी आदेश के अनुसार विज्ञप्ति संख्या-671/तीन-2025-39(2)/2016 दिनांक 17 नवम्बर, 2025 द्वारा जारी अवकाश सूची के प्रस्तर-2(11) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के क्रमांक-2 पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया था।

शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त अब यह निर्णय लिया गया है कि मकर संक्रान्ति के अवसर पर 14 जनवरी को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट, 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित