लखनऊ , अप्रैल 10 -- पिछले कुछ दिनो से आंधी,बारिश और ओलावृष्टि की मार झेल रहे उत्तर प्रदेश के लोगों को अब गर्मी के लिये तैयार होना पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और दिन व रात के तापमान में बढ़ोत्तरी का अनुमान है।
विभाग के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में मौसम शुष्क होते ही दिन में 30-40 किमी/घंटा की गति से चल रही तेज हवाओं का दौर 12 अप्रैल तक जारी रहने के साथ आगामी सप्ताह के दौरान प्रदेश में कोई भी सक्रिय मौसम तंत्र नहीं होने के कारण मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।
उन्होने बताया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान में 6-8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सिया की क्रमिक वृद्धि सम्भावित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित