कासगंज , जून 29 -- उत्तर प्रदेश के कासगंज में प्रशिक्षण देने वाला एक विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला पायलट ने रिजर्व पुलिस लाइन के नजदीक खेतों में विमान को आपातकालीन स्थिति में उतारा और इस दौरान वह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में महिला पायलट के चोटें आई हैं और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना की सूचना मिलते ही आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि विमान ने अलीगढ के प्रशिक्षण केंद्र से उड़ान भरी थी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम को दो घड़ियां मिली हैं।

श्री सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त विमान अलीगढ की चेतक एवियेशन कम्पनी का एक सीट वाला प्रशिक्षण देने वाला विमान था। महिला पायलट को मामूली चोटे आयीं हैं। फिलहाल हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित