भरतपुर , अगस्त 27 -- राजस्थान में आगामी नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पश्चिमी उत्तरप्रदेश की सीमाओं से सटे पूर्वी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में कानून एवं व्यवस्था मजबूत रखने पर रणनीति पर विचार के लिए बुधवार को दोनों प्रांतों के पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय पुलिस समन्वय बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए।
आधिकारिक सूत्रोंं ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भरतपुर जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के फतेहपुर सीकरी थाना परिसर में आयोजित बैठक में सीमा क्षेत्रों पर संयुक्त गश्त बढ़ाने, संवेदनशील मार्गों पर जांच चौकी स्थापित करके नाकाबंदी मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने पर सहमति जताई गई।
इसके अलावा, सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए वास्तविक समय सूचना तंत्र साझा करने और अवैध आवागमन पर सख्त पाबंदी लगाने पर विशेष जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित