नयी दिल्ली , सितंबर 22 -- उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव तथा पश्चिम बंगाल की राज्यसभा की एक सीट के उपचुनाव के लिए 16 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।
निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति यह जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के 10 और उत्तराखंड के एक राज्यसभा सदस्य का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पश्चिम बंगाल से राज्यसभा सांसद रुक्मिणी मलिक के 16 जुलाई 2026 को दिए गए इस्तीफे के कारण खाली हुई एक सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित