इस्लामाबाद , जून 12 -- पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में अलग-अलग हमलों में दो पुलिस जवानाें की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि ताजा घटना शुक्रवार सुबह की है, जब बन्नू जिले के आजाद मंडी इलाके के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने एक पुलिस कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी। कांस्टेबल एक धार्मिक सभा में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित