, May 23 -- गाजा, 23 मई (वार्ता/शिन्हुआ) उत्तरी गाजा पट्टी में शनिवार को एक पुलिस चौकी पर हुई इजरायली बमबारी में कम से कम पांच फिलिस्तीनी पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।
गाजा के पुलिस महानिदेशालय ने आज एक आधिकारिक बयान जारी कर इस घटना की पुष्टि की है।
सूत्रों के अनुसार, यह हमला गाजा शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित शेख राडवान इलाके के पास एक पुलिस स्टेशन/चौकी को निशाना बनाकर किया गया। इस भीषण हवाई हमले में पांच पुलिस अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य पुलिसकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित