देहरादून , अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस वर्ष उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य पुलिस के 14 कार्मिकों को उनकी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" प्रदान किए जाने की घोषणा शुक्रवार को की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इनमें आठ पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवा के आधार पर तथा छह पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विशिष्ट कार्य के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" प्रदान किया जाएगा। सेवा के आधार पर चयनित कार्मिकों में नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ, रेवाधर मठपाल अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, जनपद नैनीताल, भास्कर लाल शाह, पुलिस उपाधीक्षक, सचिवालय/विधानसभा सुरक्षा, त्रिवेन्द्र सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक, जनपद चमोली, मनीष जस्वाल, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, गिरीबर सिंह रावत, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, मोहम्मद यासीन, निरीक्षक, नागरिक पुलिस, पुलिस मुख्यालय, दिनेश चन्द्र, गुल्मनायक, 40वीं वाहिनी पीएसी के नाम शामिल हैं। जबकि विशिष्ट कार्य के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" दो कार्मिकों को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। इनमें स्वर्गीय मनोज मनराल, निरीक्षक, अभिसूचना, एलआईयू देहरादून और स्वर्गीय विनोद कुमार, उपनिरीक्षक, नागरिक पुलिस, जनपद टिहरी गढ़वाल के नाम शामिल हैं।

इनके अलावा, सुनील कुमार मीणा, पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक, नवनीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार, शान्तनु पराशर, अपर पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम पुलिस थाना, देहरादून और मनोज असवाल, पुलिस उपाधीक्षक, अभिसूचना को भी विशिष्ट कार्य के लिए "मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक" के लिए चयनित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित