देहरादून , जून 06 -- उत्तराखण्ड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर्स (बीएलओ) को मोबाइल डाटा रिचार्ज के लिए आयोग द्वारा प्रत्येक बीएलओ को 350 रुपए का भुगतान किया जाएगा।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम की विशेष पहल पर प्रदेश के सभी 11733 बीएलओ को मोबाइल रिचार्ज के लिए भुगतान के बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं।
शनिवार को सीईओ डॉ. पुरुषोत्तम ने बताया कि प्रदेश में एसआईआर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दौरान बीएलओ आठ जून से सात जुलाई तक घर- घर जाकर मतदाताओं को गणना फॉर्म बांटेंगे। इस एक माह के फेज में बीएलओ द्वारा मतदाताओं से प्राप्त भरे हुए गणना फॉर्म्स को "बीएलओ ऐप" के माध्यम से डिजिटलाइज किया जाएगा। इस पूरी प्रक्रिया में बीएलओ को मोबाइल डाटा प्लान की कमी ना आए इसी बात को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक माह का मोबाइल रिचार्ज करने के लिए धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित