देहरादून , अक्तूबर 21 -- उत्तराखंड पुलिस के विशेष कार्य दल (एसटीएफ) की एंटी नारकोटिक्स टीम ने देहरादून में दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नशा तस्कर को अवैध चरस सहित गिरफ्तार किया है।
एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह ने बुधवार को बताया कि नशामुक्ति अभियान में लगी एंटी नारकोटिक्स टीम और एसटीएफ ने तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली। जिसमें उसके कब्जे में मौजूद काले रंग के बैग से 1108 ग्राम चरस बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित