टिहरी , अक्टूबर 01 -- उत्तराखंड हॉकी एसोसिएशन की चुनावी बैठक गुरुवार को हल्द्वानी में संपन्न हुई। जिसमें एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव में ध्रुव मुंज्याल को अध्यक्ष तथा भूपाल सिंह चौपाल को सचिव निर्वाचित किया गया। वहीं, टिहरी हॉकी एसोसिएशन के सचिव सनंत कुमार को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य चुना गया है।

जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व महासचिव एवं फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वर्तमान महासचिव तथा उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव राजीव मेहता भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित