देहरादून , अक्टूबर 09 -- उत्तराखंड से राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए द्विवार्षिक चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी दिनेश आर्य को शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

विधान सभा भवन देहरादून में उन्हें निर्विरोध निर्वाचित होने पर प्रभारी सचिव विधान सभा एवं चुनाव अधिकारी हेम चन्द्र पन्त ने प्रमाण पत्र सौंपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित