देहरादून , जून 29 -- उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में व्यय वित्त समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
मुख्य सचिव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार योजना की संशोधित लागत को स्वीकृत प्रदान की। उन्होंने मेडिकल कॉलेज को पूरी तरह से फंक्शनल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मेडिकल कॉलेज की फैकल्टी को शीघ्र रिक्रूट किया जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज की मेंटेनेंस के लिए भी प्राविधान रखे जाने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने हल्द्वानी में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय निर्माण कार्य, जिसकी कुल लागत 3569.28 लाख रुपये है, को भी स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने पूर्व में स्वीकृत योजना को रद्द करते हुए इसे नए योजना के रूप में शुरू किए जाने के निर्देश दिए। व्यय वित्त समिति ने उरेडा के ऊर्जा पार्क परिसर में सुपर ईसीबीसी कार्यालय इमारत निर्माण एवं सहस्रधारा रोड वाटर सप्लाई स्कीम को भी स्वीकृति प्रदान की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित