देहरादून , मार्च 02 -- उत्तराखंड में सोमवार को होलिका दहन के साथ अबीर, गुलाब लगाते लोगों की भीड़ दिखाई दी। जबकि मुख्य रंगों का त्योहार चंद्रग्रहण के कारण बुधवार को होगा।
राज्य भर में परम्परा अनुरूप आज स्त्री, पुरुष और बच्चों ने होलिका पूजन किया। सुबह से ही गुलाल से सुंदर रंगोली बनाने के बाद गाय के गोबर से बने उपले, बुलगुडियों और लकड़ी से बनी होली लगाकर पूजन किया गया। जबकि अनेक स्थानों पर एकादशी से ही सजी होली पर लोगों ने पूजन किया। तत्पश्चात् शाम को होलिका मां की जयकारों के साथ होलिका दहन किया गया। होली दहन पर बच्चों में एक अलग तरह का उत्साह देखने में आया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित